एक राजकुमार को आदिवासियों ने बना दिया 'राम', इसलिए करता हूं उनकी पूजा : मोदी

Tue, May 07, 2024, 11:47

Source : Uni India

खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज मध्यप्रदेश के आदिवासीबहुल खरगोन जिले (tribal-dominated Khargone district) में कांग्रेस पर आदिवासियों की हमेशा उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या से निकले एक राजकुमार को आदिवासियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम (Maryada Purushottam Ram) बना दिया और इसीलिए वे आदिवासियों की पूजा करते हैं।

 मोदी यहां खरगोन और खंडवा संसदीय क्षेत्र (Khargone and Khandwa parliamentary constituencies) के भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और राज्य सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे। इस संसदीय क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है।

अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि आदिवासी समाज (tribal society) आजादी का सबसे बड़ा रक्षक रहा है। इस समाज ने ही अयोध्या से एक राजकुमार के तौर पर निकले राम को अपने साथ रखकर मर्यादा पुरुषोत्तम राम बना दिया। उस राजकुमार को राम आदिवासी समाज ने ही बनाया।

उन्होंने कहा कि हम पूरी रामायण पढ़ें, राम के साथ 14 साल केवट, निषाद जैसे, यही लोग थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी वो हैं, जो एक राजकुमार को राम (prince into Ram) बना सकते हैं, इसीलिए वे आदिवासियों की पूजा करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर समृद्ध आदिवासी योगदान को 60 साल तक आगे नहीं आने देने का भी आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने आदिवासी जननायकों और मध्यप्रदेश में बनाए गए उनके स्मारकों का भी संदर्भ दिया और कहा कि भाजपा ने ही आदिवासियोंं काे उनका गौरव लौटाया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कल इस क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए आए थे। यहां उन्होंने अपने संबोधन में लगातार आरोप लगाया था कि भाजपा आदिवासियों का आरक्षण छीनना चाहती है और उन्हें वनवासी कहकर उनका अपमान करती है। श्री गांधी ने ये भी कहा था कि प्रधानमंत्री आदिवासियों का जल जंगल जमीन का अधिकार छीनकर अदाणी जैसे उद्योगपतियों को सौंपना चाहते हैं।

मोदी ने इस आदिवासीबहुल क्षेत्र में सुबह 10 बजे के समय की सभा में उमड़े जनसैलाब को देखते हुए कहा कि वे भी संगठन में रहे हैं और उस दौरान अगर उन्हें इतनी सुबह का समय सभा के लिए मिलता था, तो लोगों को सभा में लाने के नाम पर पसीने छूट जाते थे। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे पार्टी का कोई बड़ा कार्यक्रम करना लोहे के चने चबाने जैसा है। इस के साथ ही उन्होंने पार्टी संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुबह-सुबह इतना बड़ा कार्यक्रम करवाने वालों को सौ सौ सलाम हैं। नर्मदा किनारे बसे इस क्षेत्र के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वे यहां विकसित भारत के संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगने आए हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि नर्मदा के तट पर जो रहते हैं, वो किसी मांगने वाले को निराश नहीं करते।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups