Shehnaaz Gill: शेहनाज गिल का कातिलाना लुक देख फैंस लूट पुट गए, नए- नए अवतार में नजर आ रही हैं एक्ट्रेस 

Wed, Apr 24, 2024, 04:11

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. 'बिग बॉस(Bigg Boss)' का हिस्सा बनने के बाद शहनाज गिल (Shehnaz Gill) ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह लगातार अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं। 

पिछले कुछ दिनों से शहनाज गिल एक नए अवतार में नजर आ रही हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस पहले से काफी बदल गया है। फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है लेकिन कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करते नजर आ रहे हैं। 

फोटो में शहनाज ने फर स्टाइल कोट पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने हाई बूट्स पहने हुए हैं। वह अपने हाथों और कानों में अद्भुत एक्सेसरीज पहनती हैं। इसके अलावा उनका हेयरस्टाइल भी खूबसूरत लग रहा है। 

बिग बॉस में अगर आप शहनाज की फोटो देखेंगे तो वह तब काफी अलग नजर आ रही थीं।  लेकिन अब शहनाज का ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है।

 फिगर से लेकर आउटफिट तक, उनमें सब कुछ नया दिखता है। कुछ ही देर में शहनाज की लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई हैं।

इंस्टाग्राम पर उन्हें 17 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और हर बार उनकी तस्वीरें मिनटों में वायरल हो जाती हैं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups