Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने सफल जीवन के लिए हर छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर चाणक्य की नीतियों (Acharya Chanakya) का ठीक से पालन किया जाए तो मनुष्य के हाथ से छूटी हुई वस्तु भी उसे वापस मिल सकती है।
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति को समझाते हुए एक श्लोक में हंस का उदाहरण दिया है और सफलता पाने का सही तरीका बताया है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति हंस के इस एक गुण को अपना लेता है उसे किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होता। वह व्यक्ति जीवन में आने वाली हर बात को पल भर में सुलझा सकता है। आइए जानते हैं कि आचार्य चाणक्य ने सफल जीवन के लिए कौन से गुण बताए हैं।
अनन्तशास्त्रं बहुलाश्च विद्या अल्पं च कालो बहुविघ्नता च ।
आसारभूतं तदुपासनीयं हंसो यथा क्षीरमिवाम्बुमध्यात् ।।
हंस से सीखें ये 'गुण'
इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि इस संसार में कई प्रकार के विज्ञान और ज्ञान मौजूद हैं। मानव जीवन बहुत छोटा है। प्रत्येक व्यक्ति को इस जीवन में कई बाधाओं और समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में यदि मनुष्य को सफल होना है तो उसे हंस के विशेष गुणों को अपनाना होगा। जिस प्रकार हंस पानी मिला हुआ दूध में से दूध ग्रहण कर लेता है और पानी छोड़ देता है। इसी प्रकार मनुष्य को आवश्यक ज्ञान के विषय में विचार कर उसे ग्रहण कर लेना चाहिए तथा अन्य बातों को छोड़ देना चाहिए।
सफलता के लिए करें 'ये' काम!
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि संपूर्ण ब्रह्मांड ज्ञान से भरा है, जिसमें कुछ उपयोगी और कुछ अनुपयोगी का मिश्रण है। कोई भी यह सारा ज्ञान जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का पालन करते हुए प्राप्त नहीं कर सकता है। चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति को किसी विषय का कम लेकिन पूरा ज्ञान होता है, वह हर चुनौती का हंसते हुए सामना करता है और उस पर विजय प्राप्त करता है। चाणक्य कहते हैं कि जीवन में संकट आते रहेंगे और उनसे उबरने में सक्षम होना चाहिए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, May 05, 2024, 02:38