मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) कलर्स चैनल के पॉपुलर शो 'डांस दीवाने' में अपनी सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है (Dil To Pagal Hai)' के गाना डांस ऑफ एनवी पर फिर थिरकती नजर आयेंगी। यशराज बैनर (Yash Raj banner) तले वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म दिल तो पागल है में शाहरूख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म का माधुरी और करिश्मा पर फिल्माय गाना डांस ऑफ एनवी काफी पॉपुलर हुआ था। माधुरी और करिश्मा की जोड़ी का जादू एक बार फिर इस गाने में देखने को मिला।
कलर्स चैनल के पॉपुलर शो 'डांस दीवाने' में करिश्मा कपूर स्पेशल गेस्ट बनकर आएंगी।, जिसमें करिश्मा और माधुरी का 'डांस ऑफ एनवी' भी देखने को मिलेगा। इससे जुड़ा प्रोमो सामने आ चुका है।इस प्रोमो में माधुरी और करिश्मा उसी डांस ऑफ एनवी को रिपीट करती नजर आ रही हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 24, 2024, 10:04