Vastu Tips : दरवाजे पर गलती से भी न रखें ये चीजें, वरना करोड़पति भी बन जाएगा रोडपति 

Thu, Mar 28, 2024, 11:32

Source : Hamara Mahanagar Desk

Vastu Tips for Main Entrance: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा (positive and negative energy) पर आधारित है। ऐसा कहा जाता है कि अगर घर वास्तु टिप्स (Vastu Tips) के अनुसार बनाया जाए तो घर में किसी भी तरह की बाधाएं नहीं आती हैं। घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए वास्तु शास्त्र के नियम बहुत कारगर माने जाते हैं। सकारात्मक ऊर्जा (Positive energy) घर में सुख-समृद्धि लाती है जबकि नकारात्मक ऊर्जा जीवन में कई परेशानियां लाती है। कई बार सब कुछ सही करने के बावजूद भी इंसान को बार-बार असफलता का सामना करना पड़ता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार व्यक्ति की कुछ आदतें उसकी प्रगति में बाधा बनती हैं, जिससे घर में आर्थिक तंगी (financial crisis) बनी रहती है। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दरवाजे पर नहीं रखना चाहिए।

दरवाजे पर झाड़ू न छोड़ें
हिंदू धर्म में झाड़ू को न सिर्फ साफ-सफाई के लिए बल्कि देवी लक्ष्मी से भी जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र कहता है कि झाड़ू को ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए कि दरवाजा खुलते ही वह सामने दिखाई दे। झाड़ू को छिपाकर रखना अच्छा माना जाता है।

गैस सिलेंडर 
वास्तुशास्त्र के अनुसार, कभी भी दरवाजा खुलते समय गैस सिलेंडर उसके सामने नहीं रखना चाहिए। नहीं तो वास्तुदोष उत्पन्न हो जाएगा।

ये चीजें कभी न रखें
कई लोग घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल का स्टैंड रखते हैं। लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसा करना सही नहीं है। दरवाजे पर जूता स्टैंड रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है। इसके अलावा मुख्य द्वार के पास टूटी कुर्सियां, कूड़ेदान या स्टूल रखने से बचें।

दरवाजे पर रखें ये चीजें
घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए मुख्य द्वार पर गणपति बप्पा की मूर्ति लगाई जा सकती है। इसके साथ ही मुख्य द्वार के पास तुलसी का पौधा रखना भी शुभ माना जाता है। वहीं मुख्य द्वार की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि कमाई के बाद पैसे नहीं बचते हैं या खर्चे ज्यादा हो जाते हैं तो इसका एक कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। इसलिए इन गलतियों पर समय रहते ध्यान देने की जरूरत है। अन्यथा बड़े दुष्परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups