नयी दिल्ली/गुवाहटी। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस की नेता (Trinamool Congress leader) ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) इंडिया गठबंधन (India alliance) का अहम हिस्सा हैं और उनके बिना इस गठबंधन का कोई महत्व नहीं है।
कांग्रेस संचार विभाग (Congress communication department) के प्रभारी जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने असम के गुवाहाटी में आज संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, “ममता ने कहा कि हम भाजपा को हराना चाहते हैं। भाजपा को हराने के लिए कोई कदम पीछे नहीं छोड़ेगे और उनकी इसी भावना के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रही है।”
सुश्री ममता के भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) संबंध एक बयान पर उन्होंने कहा, “कुछ अवरोध आते रहते हैं उनको पार किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की बहुत बड़ी नेता हैं और उनके बिना इंडिया गठबंधन की कल्पना नहीं की जा सकती है।”
उन्होंने कहा, “सुश्री बनर्जी से बातचीत चल रही है और इसमें जो बाधाएं हैं उनका समाधान निकल आएगा। खुद सुश्री ममता ने कहा है कि भाजपा को हराना उनका कर्तव्य है, प्राथमिकता है और इसके लिए जो कुछ भी करना पड़े उसे करेंगे। इसी भावना के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल में प्रवेश कर रही है। गठबंधन में जो भी अड़चनें हैं उनको बातचीत से दूर किया जाएगा और इंडिया गठबंधन पूरे देश में मिलकर काम करेगा।”
श्री रमेश ने कहा, “हम विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं और आने वाले आम चुनाव में कांग्रेस का उद्देश्य सिर्फ भाजपा को हराना है। हिमंत बिस्व सरमा उस विचारधारा के प्रतीक हैं जिसने समाज के विभिन्न वर्गों के साथ अन्याय किया है। यहां बिस्व सरमा के नेतृत्व में भ्रष्टाचार चरम पर है इसलिए मुख्यमंत्री के खिलाफ श्री गांधी बोल रहे हैं। मैं असम के मुख्यमंत्री का धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमारी यात्रा को अपनी धमकियों से पब्लिसिटी दी। हम डरने वाले नहीं हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे।”
उन्होंने कहा,“कल 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पश्चिम बंगाल पहुंचेगी और 26-27 जनवरी को आराम करने के बाद 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल में यात्रा शुरू होगी। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 20 मार्च तक समाप्त होने की संभावना है और 20 से 23 मार्च के बीच 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मुंबई पहुंचेगी और उसके बाद हमारा संगठन चुनावी प्रक्रिया में लग जाएगा। कल राहुल गांधी जी ने चुनाव का शंखनाद बजा दिया है, जो 5 न्याय पर आधारित है।”
इस बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने नयी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय स्थापित करने के लिए ही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' हो रही है। देश को मौजूदा हालात में युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिक न्याय की जरूरत है। उनका कहना था कि देश की बहुसंख्यक आबादी आज भी न्याय की सम्पूर्ण स्थापना से बाहर है। देश में 45 वर्षों में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है इसलिए युवा न्याय का मतलब है युवाओं को रोजगार मिले। लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है इसलिए भागीदारी का न्याय चाहिए। नारी न्याय से महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और स्वतंत्र समाज का निर्माण करना है,किसान न्याय से किसानों को उनकी फसल के उचित दाम देना है और श्रमिक न्याय से श्रमिकों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है कांग्रेस सरकार उनको उचित मूल्य दिलाएगी।
उन्होंने कहा,“भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान सरकार ने कोई बाधा उत्पन्न नहीं की थी लेकिन इस बार न्याय की इस लड़ाई में अन्यायी शक्तियां बाधा पैदा कर रही हैं। जिस कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजों को हरा दिया जो उनकी तोप से नहीं डरी-वे बैरिकेड से क्या डरेंगे। हम न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जो बाधा पैदा कर रहे हैं- वो न्याय द्रोही हैं।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 24 , 2024, 03:13 AM