Ajit Pawar : संभावित भूस्खलन वाले इलाकों में बनाओ सुरक्षा दीवार

Tue, Jan 23 , 2024, 06:48 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

उपमुख्यमंत्री अजित पवार का मुंबई मनपा को निर्देश  
महानगर संवाददाता
मुंबई।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने मुंबई महानगरपालिका को मुंबई उपनगर के चेंबूर, घाटकोपर, भांडुप आदि संभावित भूस्खलन वाले पहाड़ी इलाकों की सुरक्षा के लिए तत्काल उपाय योजना के रूप में सुरक्षात्मक दीवार (security wall) बनाने का निर्देश दिया है।
उपमुख्यमंत्री ने राज्य के राहत और पुनर्वास को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र सरकार से आपदा निवारण के लिए निधि प्राप्त होने तक खर्च की प्रतिपूर्ति मुंबई महापालिका करें। मंगलवार को चेंबूर, घाटकोपर, भांडुप और अन्य स्थानों में पहाड़ियों के नीचे की बस्तियों की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले उपायों की समीक्षा के लिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अध्यक्षता में मंत्रालय में एक बैठक हुई।
बैठक में गृह निर्माण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वल्सा नायर, मुंबई मनपा की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिडे (वीडियो प्रणाली के माध्यम से), योजना विभाग के प्रमुख सचिव सौरभ विजय, वित्त विभाग (वित्तीय सुधार) की सचिव शैला ए, आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक अप्पासाहेब धुळाज बैठक में उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के मुताबिक, मुंबई के उपनगरों जैसे चेंबूर, घाटकोपर, भांडुप आदि में कई बस्तियां हैं, जिन पर भूस्खलन का खतरा है। कई नागरिक ऐसी खतरनाक जगहों पर रहते हैं। ऐसे खतरनाक स्थानों पर दुर्घटनाओं, जन-धन की हानि से बचने के लिए प्राथमिकता से उपाय करना आवश्यक है, इसके लिए मुंबई महापालिका को इस क्षेत्र में सुरक्षात्मक दीवारों के निर्माण और अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से आईआईटी-मुंबई (IIT-Mumbai) के माध्यम से मुंबई उपनगरों में ऐसे खतरनाक स्थानों का सर्वेक्षण किया गया है और एक सूची तैयार की गई है। मुंबई महापालिका को ऐसे संभावित खतरनाक क्षेत्रों में तत्काल उपाय लागू करना चाहिए। आपदा राहत के लिए केंद्र सरकार से धनराशि मिलते ही मुंबई महापालिका को खर्च की भरपाई कर दी जाएगी। बैठक में यह प्रतिपूर्ति राज्य सरकार के राहत एवं पुनर्वास विभाग से करने के निर्देश भी दिए गए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 
Delhi Airport's Advisory: दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी; एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी! नवीनतम उड़ान अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइनों के संपर्क में रहने की सलाह 
Supreme Court on Stray Dogs: आवारा कुत्तों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट!  स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों से हटाने का दिया निर्देश 
बैतूल जिले के कुप्पा ग्राम में एक के बाद एक लगातार मिसाइल या गोला गिरने से खेत में धमाका! ग्रामीणों और किसानों में दहशत व्याप्त 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups