मुखरघर विश्वनाथ, असम 21 जनवरी (वार्ता)। कांग्रेस ने कहा है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा (Chief Minister Himanta Vishwa Sharma) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) तथा कांग्रेस पार्टी का नाम आते ही संतुलन खो देते हैं और उलटे-सीधे कदम उठाना शुरू कर देते हैं।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश (JaiRam Ramesh), असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोहरा (Congress President Bhupen Bohra) तथा राज्य विधानसभा में कांग्रेस के नेता देवव्रत सैकिया ने रविवार को यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री शर्मा को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे समर्थन को देखकर आपा नहीं खोना चाहिए और शांत होकर अपना काम करते रहना चाहिए। उनका कहना था कि श्री गांधी की यात्रा का रूट तीन सप्ताह पहले बन गया था और उन्हें उनके रूट के अनुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा करने में परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इससे पहले जब श्री गांधी ने दक्षिण से उत्तर की भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी और कई भाजपा शासित राज्यों से होती हुई, यह यात्रा गुजरी तो कहीं परेशानी नहीं हुई लेकिन असम के मुख्यमंत्री का संतुलन बिगड़ चुका है इसलिए वह गलत निर्णय ले रहे हैं।
श्री गांधी के यात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जी कल नार्थ ईस्ट कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नबाम तुकी जी के साथ मुलाकात करेंगे। इसके अलावा उनका गुवाहाटी में युवाओं के साथ 'युवा संवाद' होगा क्योंकि असम में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वह 22 जनवरी को नेशनल मीडिया को संबोधित करेंगे।
श्री बोहरा ने कहा "आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा' ने अरुणाचल प्रदेश से असम में प्रवेश किया। यहां राहुल गांधी जी ने सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर असम की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी स्वाहिद कनकलता जी और मुकुंद ककाती जी की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कल वह बोरदोवा थान जाएंगे, जो श्री श्री शंकरदेव का जन्मस्थान है। राहुल जी इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।"



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jan 21 , 2024, 03:12 AM