महानगर संवाददाता
मुंबई। युवा सेना अध्यक्ष और पूर्व विधायक आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने आरोप लगाया कि "जनता अदालत" आयोजित करने के बाद खोके सरकार का व्यवहार क्रूरतापूर्ण (Government's behavior is cruel) हो गया है। "जनता अदालत" के तत्काल बाद सूरज चव्हाण (Suraj Chavan) को गिरफ्तार किया गया। अब राजन साल्वी को परेशान किया जा रहा है। वे यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर के 10 जनवरी को सुनाए गए फैसले के विरोध में ठाकरे गुट की तरफ से "जनता अदालत" का आयोजन किया गया था।
आदित्य ने कहा कि वे सरकार के क्रूरतापूर्ण व्यवहार के बावजूद मुंबईकरों के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने दावोस दौरे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजन सालवी ने लड़ाई लड़ने की भूमिका अपनाई। उन्होंने कोई गलती नहीं की। यदि गलती की होती तो वे तुम्हारे साथ चले जाते। रेसकोर्स के बारे में उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वहां भूमिगत पार्किंग की अनुमति भी नहीं लेनी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री के दावोस दौरे (davos tour) पर उन्होंने कहा कि पिछले साल 40 करोड़ रुपए खर्च किए थे, लेकिन पिछले साल की कोई परियोजना आगे नहीं बढ़ी। कुछ हुआ तो उद्योग मंत्री सबूत के साथ आगे आएं। असंवैधानिक मुख्यमंत्री डेढ़ दिन के लिए दावोस गए। उनके साथ 40 लोग गए थे, लेकिन उन्हें वहां कुछ हासिल नहीं हुआ।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 19 , 2024, 08:10 AM