Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) नेता महुआ मोइत्रा को नई दिल्ली में सरकार द्वारा आवंटित आवास खाली (government-allotted residence) करने के लिए एक नया नोटिस मिला है। इससे पहले उन्हें दिसंबर 2023 में लोकसभा से निष्कासित (expelled from the Lok Sabha) कर दिया गया था। अब महुआ को अपना सरकारी बंगला (government bungalow) तुरंत खाली करने को कहा गया है। संपदा संचालनालय (Estate Directorate) ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है।
विभाग ने कहा कि बंगला खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। इससे पहले महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) को कोर्ट जाने का मौका दिया गया था। लेकिन, उन्हें वहां से भी राहत नहीं मिली। आदेश में कहा गया है कि ऐसे में अगर अब बंगला खाली नहीं किया गया तो जबरन खाली कराया जाएगा।

#WATCH | Trinamool Congress Party (TMC) leader Mahua Moitra gets fresh notice to vacate her Government allotted accommodation in New Delhi.

The notice of Office of the Estate Officer and Assistant Director of Estates (Litigation), Directorate of Estates reads "The Applicant vide… pic.twitter.com/IJAU6GU0yO
— ANI (@ANI) January 17, 2024

इससे पहले सरकारी बंगले का आवंटन रद्द होने के बाद महुआ को 7 जनवरी तक घर खाली करने को कहा गया था। हालांकि, उन्होंने बंगला खाली नहीं किया। इसलिए, संपत्ति अधिकारी और सहायक निदेशक संपत्ति ने 8 जनवरी को नोटिस जारी किया और तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा कि उन्होंने अपना आधिकारिक आवास खाली क्यों नहीं किया।
इसके बाद 12 जनवरी को महुआ मोइत्रा को तीसरा नोटिस भी जारी किया गया। यह बंगला महुआ को एक सांसद के तौर पर दिया गया था। हालांकि 8 दिसंबर 2023 को सांसद के जाने के बाद सरकारी बंगले का आवंटन भी रद्द कर दिया गया।

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 17 , 2024, 11:22 AM