नयी दिल्ली, 10 जनवरी (वार्ता)। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा (Alka Lamba) ने कहा है कि देश में महिलाएं 10 साल से लगातार अन्याय का सामना कर रही हैं और उनके हित के लिए 2024 का चुनाव जीतना जरूरी है।
सुश्री लाम्बा ने देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में यहां आई महिला कार्यकर्ताओं तथा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षों की मौजूदगी में महिला कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
सुश्री लाम्बा ने इस मौके पर कहा “हमें साथ मिलकर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को सफल बनाना है। हमें 2024 का चुनाव उन महिलाओं के लिए जीतना है, जो पिछले 10 साल से अन्याय का सामना कर रही हैं।”
इस बीच कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के नवनियुक्त अध्यक्ष वरुण चौधरी ने भी आज संगठन के प्रभारी कन्हैया कुमार की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 10 , 2024, 08:20 AM