भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh) ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Chief Minister Kamal Nath) को विधानसभा में विधायक पद की शपथ ग्रहण कराई। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने चुनाव नतीजों के एक महीने बाद भोपाल पहुंचकर विधायक पद की शपथ (took oath as MLA) ली है। इसके बाद उठ रहे तमाम सवालों को जवाब दिए हैं। साथ ही बताया है कि वह एमपी रहेंगे या दिल्ली जाएंगे। इसके बाद कमलनाथ विधायक दल की मीटिंग में शामिल होने के लिए कांग्रेस ऑफिस पहुंचे।
इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी उपस्थित रहे। कमलनाथ विधानसभा (Assembly) के सत्र के दौरान किन्हीं कारणों से अनुपस्थित रहने के चलते विधायक पद की शपथ नहीं ग्रहण कर पाए थे। इसी के चलते उन्होंने आज विधायक पद की शपथ ग्रहण की।
शपथ ग्रहण करने के बाद उन्होंने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि वे अब भी मध्यप्रदेश में ही सक्रिय रहेंगे और दिल्ली नहीं जाएंगे। कमलनाथ अब तक राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष थे। विधानसभा चुनाव (assembly elections) में पार्टी की करारी हार के बाद पिछले दिनों उनके स्थान पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को ये जिम्मेदारी सौंप दी गई है। श्री कमलनाथ से इसी घटनाक्रम के मद्देनजर सवाल पूछा गया था। इंडिया गठबंधन की चर्चा के संबंध में श्री कमलनाथ ने कहा कि बातचीत चल रही है, जरूर कुछ निचोड़ निकलेगा। उन्होंने कहा कि वे इंडिया गठबंधन की चर्चा में शामिल नहीं हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 08 , 2024, 12:43 PM