Devendra Fadnavis : आव्हाड बदनाम होकर नाम कमाना चाहते हैं: फडणवीस

Fri, Jan 05 , 2024, 08:15 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० सभी के हैं भगवान श्रीराम
० बेवजह विवाद पैदा करने की कोशिश
महानगर संवाददाता

मुंबई। राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) के प्रभु श्रीराम (Prabhu Shri Ram) के बारे में दिए विवादित बयान पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Fadnavis) ने टिप्पणी की है। पिंपरी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आव्हाड का बयान बचकाना है। हिंदी में एक कहावत है कि 'बदनाम हुए तो क्या हुए नाम तो हुआ'.... वे ऐसा ही कर रहे हैं, यह जितेंद्र आव्हाड का स्वभाव है। हकीकत में भगवान राम सभी के हैं।
फडणवीस ने कहा कि बहुजन, अभिजन, दलित आदिवासी, देश में ऐसा कौन है? जिसके भगवान श्रीराम नहीं है। ऐसे में बेवजह शाकाहारी, मांसाहारी का उल्लेख करते हुए लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। वारकरी, मालकरी, धारकरी, टालकरी ये सभी बहुजन समाज से आते हैं और सभी प्रभु श्रीराम को मानते हैं। ये सभी लोग शाकाहारी है, क्या यह उनका अपमान नहीं है? ऐसे में बिना वजह विवाद पैदा करना, लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना और अशांति पैदा करना गलत है। खुद को हिंदुत्ववादी कहने वाले लोग इस पर चुप हैं, मुझे आश्चर्य है कि वे विरोध भी नहीं कर रहे हैं। अभी हाल ही में शिर्डी में हुए राकांपा के राज्य स्तरीय शिविर में जितेंद्र आव्हाड ने कहा था कि वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम मांसाहार का सेवन करते थे। इससे राज्य भर में प्रतिक्रिया देखने को मिली।बात में आव्हाड ने अपने बयान पर खेद भी प्रकट किया।  


पुणे पुलिस में शिकायत
प्रभु श्रीराम के बारे में विवादित बयान देने वाले राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ पुणे के विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के शहर अध्यक्ष धीरज घाटे ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।घाटे ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है। आव्हाड के बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
 
आव्हाड को मांगनी होगी माफी: शुक्ला
इधर महाराष्ट्र रामलीला मंडल के उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला (
Sandeep Shukla) ने कहा कि जितेंद्र आव्हाड लोगों की भावना आहत कर सिर्फ खेद जता रहे हैं, जबकि उन्हें खुले दिल से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा हम उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। शुक्ला ने कहा कि रामचरित मानस और वाल्मीकि रामायण में कहीं भी ऐसा नहीं लिखा गया है कि प्रभु श्री राम मांसाहार का सेवन करते थे। उन्होंने कहा कि विवाद पैदा करने के उद्देश्य और ओछी राजनीति के तहत यह विवादित बयान दिया गया है। यदि आव्हाड ने माफी नहीं मांगी तो हम उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। साथ ही महाराष्ट्र के सभी रामलीला मंडलों से बातचीत कर विरोध प्रदर्शन का निर्णय भी लिया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 
Delhi Airport's Advisory: दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी; एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी! नवीनतम उड़ान अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइनों के संपर्क में रहने की सलाह 
Supreme Court on Stray Dogs: आवारा कुत्तों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट!  स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों से हटाने का दिया निर्देश 
बैतूल जिले के कुप्पा ग्राम में एक के बाद एक लगातार मिसाइल या गोला गिरने से खेत में धमाका! ग्रामीणों और किसानों में दहशत व्याप्त 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups