भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly elections) में ऐतिहासिक बहुमत के बाद आज भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की मध्यप्रदेश इकाई की राजधानी भोपाल में अहम बैठक होने जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के पहले आज आयोजित हो रही इस बैठक में पार्टी महासचिव सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे।
पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिला प्रभारी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।
समझा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व बहुमत के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव में भी ऐसे ही परिणाम दोहराने की रणनीति के तहत अहम बैठक कर रही है। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मार्गदर्शन देंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 27 , 2023, 12:18 PM