ढाका। बंगलादेश में गृह मंत्रालय (Home Ministry in Bangladesh) ने आगामी आम चुनाव (upcoming general elections) के लिए अगले महीने तीन दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंत्रालय के सार्वजनिक सुरक्षा प्रभाग (Public Security Division) ने शनिवार को जारी एक परिपत्र में यह जानकारी दी।
विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतिबंध पांच जनवरी की मध्यरात्रि से आठ जनवरी की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा। छह जनवरी की आधी रात से सात जनवरी की देर रात तक चुनाव क्षेत्रों में कैब, माइक्रोबस, पिकअप, ट्रक, लॉन्च और इंजन से चलने वाली नावों (विशिष्ट मार्गों को छोड़कर) की आवाजाही पर भी प्रतिबंध (Ban on vehicles in Bangladesh) रहेगा। विज्ञप्ति के मुताबिक, उम्मीदवारों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, सशस्त्र बलों, प्रशासन के अधिकारियों, अधिकृत पर्यवेक्षकों और मतदान एजेंटों को अपने वाहनों पर चुनाव आयोग के स्टिकर का उपयोग करना होगा। यह प्रतिबंध राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू नहीं होगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Dec 23 , 2023, 12:44 PM