खेतासराय काण्ड को लेकर हम सभी प्रजापति महासभा के साथ: बसन्त प्रजापति, अनिल बने प्रजापति समाज के अध्यक्ष व अजय महासचिव

Tue, Dec 19 , 2023, 11:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जौनपुर। नगर के ढालगर टोला स्थित गौशाला (Cowshed located at Dhalgar Tola) में चक्रदूत प्रजापति समाज (Chakradoot Prajapati Samaj) द्वारा जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु संरक्षक/वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्रशेखर प्रजापति (Chandrashekhar Prajapati), संरक्षक/पूर्व उप कोषाधिकारी बिपत राम प्रजापति, संरक्षक/शिक्षक सरजू राम प्रजापति, विधिक सलाहकार/कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष सुधाकर प्रजापति एडवोकेट द्वारा प्रस्ताव रखा गया जिसे उपस्थित सभी ने सर्वसम्मति से पारित किया। नगर के खासनपुर निवासी लगातार तीसरी बार सभासद चल रहे अनिल प्रजापति उर्फ बसन्त को अध्यक्ष, मोहन लाल प्रजापति को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ब्रह्मदेव प्रजापति को उपाध्यक्ष, अजय प्रजापति एडवोकेट को महासचिव, जितेन्द्र प्रजापति उर्फ राजू को कोषाध्यक्ष, संजय प्रजापति को संगठन मंत्री, आनन्द प्रजापति को मीडिया प्रभारी, डॉ आरके चित्रवंशी को नगर अध्यक्ष बनाया गया। 
तत्पश्चात नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति उर्फ बसन्त ने कहा कि खेतासराय में हुये हत्याकाण्ड को लेकर प्रजापति महासभा  उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रजापति ने जो लड़ाई प्रारम्भ कर दी है, मेरी सभी संगठन व समाज से अपील है कि सभी लोग प्रजापति महासभा उत्तर प्रदेश का साथ दें। साथ ही आगे कहा कि चकदूत प्रजापति समाज खेतासराय हत्याकाण्ड को लेकर प्रजापति महासभा उत्तर प्रदेश के साथ है। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक व पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चन्द प्रजापति एवं संचालन मुम्बई के समाजसेवी समरजीत प्रजापति ने किया। 
अन्त में संस्थापक व सम्पादक महेन्द्र प्रजापति ने समस्त अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर काशी नाथ प्रजापति, सुनील प्रजापति चार्ली, जेपी प्रजापति, सन्तोष यादव एडवोकेट, महेश यादव एडवोकेट, जोगिंदर प्रजापति, आदर्श प्रजापति, दीपक प्रजापति, मनोज प्रजापति, विष्णु गुप्ता, अनिल प्रजापति, अनिल रावत, अंकित प्रजापति, किशन प्रजापति, अलगू राम प्रजापति, राम किशन प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 
Delhi Airport's Advisory: दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी; एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी! नवीनतम उड़ान अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइनों के संपर्क में रहने की सलाह 
Supreme Court on Stray Dogs: आवारा कुत्तों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट!  स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों से हटाने का दिया निर्देश 
बैतूल जिले के कुप्पा ग्राम में एक के बाद एक लगातार मिसाइल या गोला गिरने से खेत में धमाका! ग्रामीणों और किसानों में दहशत व्याप्त 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups