Australia vs Netherlands World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को दिया 400 रनों का लक्ष्य, वॉर्नर, मैक्सवेल ने जड़ा शतक

Wed, Oct 25 , 2023, 06:37 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में ऑस्ट्रेलिया वर्सेस नीदरलैंड (Australia vs Netherlands) मुकाबला बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल (David Warner and Glenn Maxwell) के शतक की बदौलत नीदरलैंड के खिलाफ 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 399 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 106 और डेविड वॉर्नर ने 104 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस के बीच सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। नीदरलैंड के लिए लोगन ने चार विकेट लिए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चौथे ओवर में ऑस्ट्रेलिया का मिचेल मार्श के रूप में पहला विकेट गिरा। मार्श 15 गेंद में 9 रन ही बना सके। इसके बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक लगाया और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई है। स्टीव स्मिथ 68 गेंद में 71 रन बनाकर आउट हुए। मार्नस लाबुशेन ने दमदार पारी खेलते हुए 47 गेंद में 62 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने विश्व कप में फिर शतक लगाया। वॉर्नर 93 गेंद में 104 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कैमरन ग्रीन 8 के निजी स्कोर पर रन आउट हुए। मैक्सवेल और कमिंस के बीच शतकीय साझेदारी हुई। मैक्सवेल 44 गेंद में 106 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के लगाए। मिचेल स्टार्क बिना खाता खोले आउट हुए।
डेविड वॉर्नर ने 22वीं वनडे सेंचुरी जड़कर बनाए 3 धमाकेदार रिकॉर्ड, सचिन की कर ली बराबरी, रोहित-पोंटिंग को पछाड़ा
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने नीदरलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 मैच में शतक ठोका। उन्होंने 93 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 104 रन की पारी खेली। यह उनकी मौजूदा वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी सेंचुरी हैं। उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान के लिरुद्ध 163 रन की पारी खेली थी। वॉर्नर ने नीदरलैंड के सामने जो सैकड़ा जड़ा, वो उनके वनडे करियर का 22वां शतक है। उन्होंने इस सेंचुरी के दम पर तीन धमाकेदार रिकॉर्ड बनाए हैं।
वॉर्नर वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। वॉर्नर और सचिन ने वर्ल्ड कप में 6-6 शतक ठोके हैं। वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज कुमार संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़ा दिया, जिनके खाते में पांच-पांच सेंचुरी हैं। इस लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉप पर हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में 7 शतक लगाए हैं।
वॉर्नर सबसे तेज 22 वनडे शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 153 पारियों में इस आंकड़े को छू लिया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स और ‘हिटमैन’ रोहित को पछाड़ा है, जिन्होंने क्रमश: 186 और 188 पारियों में 22 वनडे शतक बनाए। साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम सबसे तेज इतनी सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 126 पारियों में यह कमाल किया था। दूसरे नंबर भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (143 पारी) हैं।
वॉर्नर वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार दो मैचों में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। वॉर्नर के अलावा मार्क वॉ (1996), पोंटिंग (2003-07) और  मैथ्यू हेडन (2007) ने वर्ल्ड कप में लगातार दो सेंचुरी जड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया वर्सेस नीदरलैंड की बात करें वॉर्नर की पारी अंत 40वें ओवर में हुआ। उन्हें लोगान वैन बीक ने आर्यन दत्ते के हाथों कैच लपकवाया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups