AUS vs NED: ग्लेन मैक्सवेल ने ठोकी वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी, नीदरलैंड के खिलाफ किया बड़ा कारनामा

Wed, Oct 25 , 2023, 06:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Australian cricketer Glenn Maxwell) ने बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 मैच में बड़ा कारनामा अंजाम दे डाला। वह वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने  दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडयम (Arun Jaitley Stadium) में 40 गेंदों में शतक बनाया। छठे नंबर पर उतरे मैक्सवेल ने 44 गेंदों में में 9 चौकों और 8 छक्कों के दम पर 106 रन की पारी खेली। मैक्सवेल ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्कराम का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 49 गेंदों में शतक लगाया। मार्कराम ने यह सेंचुरी मौजूदा वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ बनाई थी।
मैक्सवेल ने उस वक्त मोर्चा संभाला जब ऑस्ट्र्रेलिया का स्कोर 39 ओवर में 266/4 था। उन्हें 40वें ओवर में कोई गेंद खेलने को नहीं मिली। मैक्सवेस ने 41वें ओवर से नीदरलैंड के गेंदबाजों को बुरी तरह कूटना शुरू किया। उन्होंने 27 गेंदों में अर्धशतक बनाया और अगली 13 गेंदों में सैकड़े तक पहुंच गए। उन्होंने सिक्स लगाकर सेंचुरी कंप्लीट की। बता दें कि मैक्सवेल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स टॉप पर हैं, जो 31 गेंदों में सेंचुरी जमा चुके हैं।
वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक वाले खिलाड़ी
40 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम एनईडी, दिल्ली, 2023
49 - एडेन मार्कराम बनाम एसएल, दिल्ली 2023
50 - केविन ओ’ब्रायन बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु 2011
51 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम एसएल, सिडनी 2015
52 - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी 2015
वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले प्लेयर्स
31 - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, 2015
36 - कोरी एंडरसन बनाम वेस्टइंडीज, क्वीन्सटाउन, 2014
37 - शाहिद अफरीदी बनाम श्रीलंका, नैरोबी, 1996
40 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम एनईडी, दिल्ली, 2023

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups