BAN vs SA: मैदान पर ऋतिक रोशन बना बांग्लादेश का ये बॉलर! विकेट की खुशी में एक्टर के डांस को किया कॉपी

Tue, Oct 24 , 2023, 05:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

क्रिकेट के महाकुंभ वर्ल्ड कप 2023 (Cricket Mahakumbh World Cup 2023) के दौरान साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच जारी है। इस मुकाबले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। इस विकेट को लेने के बाद शोरफुल ने मैदान पर बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के डांस स्टेप कॉपी किए। इस मौके का बांग्लादेशी बॉलर का एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बांग्लादेशी बॉलर बना ऋतिक रोशन
एकदिवसीय वर्ल्ड कप के दौरान साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच कड़ी मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक मैदान वानखेड़े पर हो रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को सधी शुरुआत मिली, लेकिन पारी के 7वें ओवर की पहली गेंद पर बांग्लादेश के लेफ्ट आर्म पेसर शोरिफुल इस्लाम ने रीजा हेंड्रिक्स को क्लीन बोल्ड कर 33 रन पर विरोधी टीम को पहला झटका दिया। खास बात रही इस सफलता को हासिल करने के बाद शोरिफुल हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के आइकॉनिक डांस स्टेप्स को कॉपी करते नजर आए। आईसीसी की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शोरिफुल इस्लाम ऋतिक की सुपरहिट फिल्म ‘कहो न प्यार है’ के फेमस सॉन्ग ‘एक पल का जीना’ गाने के स्टेप फॉलो करते दिखाई दे रहे हैं।
कमाल है ऋतिक का ये डांस स्टेप
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कहो न प्यार है’ (Kaho Naa Pyaar Hai) साल 2000 में रिलीज हुई। इस मूवी जरिए एक्टर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। खास बात ये रही इस मूवी का डायरेक्शन ऋतिक के पिता और दिग्गज बॉलीवुड एक्टर राकेश रोशन किया। फिल्म ‘कहो न प्यार है’ का ‘एक पल का जीना’ गाना आज भी फेमस है। इस गाने में ऋतिक रोशन का आइकॉनिक डांस स्टेप 23 साल बाद भी फैंस का फेवरेट बना हुआ है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups