SA vs BAN Live Score: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका, कप्तान मार्करम आउट, शाकिब ने भेजा पवेलियन

Tue, Oct 24 , 2023, 04:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 South Africa vs Bangladesh 2023: दक्षिण अफ्रीका ( South Africa ) को 31वें ओवर में 167 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने एडेन मार्करम (Aiden Markram) को लिटन दास के हाथों कैच कराया। वह 69 गेंद में 60 रन बना सके। उन्होंने डिकॉक के साथ मिलकर 131 रन की साझेदारी निभाई। 31 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 169 रन है। फिलहाल क्विंटन डिकॉक 92 रन और हेनरिक क्लासेन एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। आज वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) के 23वें मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना बांग्लादेश (South Africa faces Bangladesh) से है। अफ्रीकी टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश की टीम (Bangladesh team) सातवें स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम इस मैच को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी, वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups