बिहार में विप की सीटों का बंटवारा, 13 पर भाजपा और 11 पर जदयू लड़ेगी चुनाव

Sat, Jan 29 , 2022, 05:31 AM

Source :

पटना, 29 जनवरी (हि.स.)। बिहार विधानपरिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 13 और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और जदयू की ओर से प्रदेश के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने संयुक्त प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि 24 सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर राजग में बात तय हो गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं एक सीट वह अपने सहयोगी पशुपती पारस लोजपा गुट को देगी यानी 12-1 पर भाजपा-पारस गुट और 11 सीट पर सहयोगी जदयू चुनाव लड़ेगी।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बीते चार टर्म से हम (भाजपा-जदयू) एक साथ सरकार चला रहे हैं। इससे बिहार का चौमुखी विकास हुआ है। सरकार ने प्रतिबद्धता से काम किया है। दोनों दल ने एकदूसरे का सम्मान देकर सबका साथ सबका विकास के साथ प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी निभायी है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश से आज सुबह वार्ता होने के बाद ही एमएलसी के 13-11 के फार्मूले पर सहमति बनी है।
शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हमारा गठबंधन जितनी मजबूती से चल रहा है, यह आपके सामने है। आप सभी जनता है कि एमएलसी के 24 सीटें खाली है। हम लोग 12 पर लड़ना चाह रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, भाजपा की ओर से यह कहा गया कि हम अपने में से एक सीट पारस गुट को देंगे, जिसके बाद हम लोगों की ओर से भी सहमति दे दी गई। वीआईपी को सीट नहीं देने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि हम अपने सहयोगी को साथ लेकर ही इस चुनाव में उतरेंगे। उनकी रजामंदी और सहयोग रहेगा।
भाजपा की सीट
रोहतास, औरंगाबाद, सारण, सीवान, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, गोपालगंज, बेगूसराय, समस्तीपुर और वैशाली सीट है। इनमें से वैशाली सीट से लोजपा के पारस गुट के लिए छोड़ दिया गया है।
जदयू की सीट
पटना, भोजपुर, गया, नालंदा, मुजफ्र, पश्चिमी चांपारण, सीतमामढ़ी, भागलपुर, मुंगेर, नवादा और मधुबनी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bangladesh Crisis: शेख हसीना पर अदालती फैसला आज, 'गोली मारो' के आदेश प्रसारित, और पूर्व प्रधानमंत्री का भावुक ऑडियो संदेश वायरल
रूस ने यूक्रेन के 36 ड्रोन को मार गिराया! पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीया कीटनाशक, यादव ने की खट्टर से मुलाकात; जानिए देश- विदेश की खबरें
Delhi AQI Updates: राजधानी में छाई जहरीली धुंध की घनी परत! एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में, जीआरएपी तीन लागू किया गया
Piles of garbage: कचरा प्रबंधन टेंडर ठप, बैतूल में उठा बदबू-बीमारी का खतरा; क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर से की कचरा तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग 
Road Accident in Saudi Arabia: सउदी अरब में भीषण बस दुर्घटना! बस और डीजल टैंकर की टक्कर में 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत; मक्का की यात्रा के बाद मदीना जा रही थी बस

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups