PAK Vs AFG: अब पाकिस्तान को हराना होगा मुश्किल! टीम में हुई दिग्गज की एंट्री, देखें Playing 11

Mon, Oct 23 , 2023, 03:32 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023) का 22वां मुकाबला पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (Pakistan vs Afghanistan) के बीच थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा। पाकिस्तान को इस मुकाबले में किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करनी होगी। अगर पाकिस्तान आज भी हार जाता है, तो सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी। पाकिस्तान के प्लेइंग इलेवन (playing eleven) में भी बड़ा बदलाव किया गया है। यहां देखें दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन।
पाकिस्तान Playing 11:- अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ
अफगानिस्तान Playing 11:- रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद
पाकिस्तान के लिए यह जीत जरूरी
पाकिस्तान को इस मैच में जीत हासिल करना काफी जरूरी है। पाकिस्तान भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो मैच हारने के बाद आज अफगानिस्तान से भिड़ने वाला है। शुरुआत में लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद ऐसा लगा था कि पाकिस्तान भी सेमीफाइनल के लिए प्रवेश कर जाएगा। लेकिन पिछले दोनों मैचों में एकतरफा मुकाबला हारने के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए आज का मैच मस्ट विन मैच बन गया है।
पाकिस्तान के साथ भी उलटफेर संभव
पाकिस्तान के लिए अफगानिस्तान को हराना आसान नहीं होगा। अफगानिस्तान के पास क्षमता है कि वह पाकिस्तान के साथ उलटफेर कर सके। अफगानिस्तान ने जीस कदर इंग्लैंड को हराया था, इसके बाद से ही अन्य टीमों ने उन्हें हल्के में लेना छोड़ दिया है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भी यह बात अच्छी तरह पता है कि अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है, नहीं तो उसके साथ भी उलटफेर हो सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups