ODI World Cup 2023 IND vs NZ: विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में विराट कोहली (Virat Kohli') का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बार फिर से विराट ने मैच जीताऊ पारी खेली। भलें ही विराट कोहली इस मैच में अपना शतक पूरा नहीं कर पाए हो लेकिन अपनी 95 रनों की पारी से उन्होंने लाखों-करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया। अब विराट कोहली विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। इस मैच में स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंटरी करते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने एक बार फिर से विराट कोहली को लेकर ऐसी बात कह दी है जो फैंस को पच नहीं रही हैं।
गौतम ने कहा फिनिशर नहीं विराट
भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंटरी करते गौतम गंभीर ने कहा कि, “विराट कोहली को आप फिनिशर नहीं बोल सकते हैं जो जीत का आखिरी रन बनाता है वो फिनिशर होता है और फिनिशर 11वां खिलाड़ी भी हो सकता है है और सलामी बल्लेबाज भी। लेकिन विराट कोहली मास्टर चेजर है और मैच जीताने के लिए अंत तक टिके रहते हैं।”
शतक से चूके विराट
इस मैच में विराट कोहली शतक से भले ही चूक गए हो लेकिन उन्होंने शानदार 95 रनों की पारी खेली। इस मैच में विराट कोहली का आखिरी तक टिकना बेहद जरूरी था और उन्होंने किया भी वैसा ही। हालांकि, विराट कोहली टीम को जीत की दहलीज पर लाकर आउट हो गए थे। उनका शतक 5 रन से रह जाने पर दर्शक भी काफी निराश दिखे। इस विश्व कप में विराट के नाम अब 3 अर्धशतक और एक शतक हो गया है। अगर विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगा लेते तो वे सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी कर लेते। लेकिन इसके लिए अभी उनको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
4 विकेट से जीता भारत
आईसीसी टूर्नामेंट्स में 22 अक्टूबर को पूरे 20 साल बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया है। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने कमाल करके दिखाया। इस मैच में शमी को शार्दुल ठाकुर की जगह मौका दिया गया था। इस मैच में शमी ने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 23 , 2023, 09:54 AM