देहरादून, 29 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल सांसद और प्रो. गौरव वल्लभ ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज पत्रकारों से बातचीत में इन नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस पार्टी की शुरू की गई जनहित की योजनाओं को बंद कर राज्यवासियों का हक छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मेरा गांव मेरी सड़क योजना को प्रारंभ किया था। इसके तहत चार ब्लाक में चार सड़कें चयनित कर उनका निर्माण किया। सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा ने इस योजना को हाशिये पर रख दिया जिसके कारण गांवों से सम्पर्क तेजी से रुक गया।
स्मार्ट सिटी की चर्चा करते हुए इन नेताओं ने कहा कि देहरादून की गड्ढा युक्त सड़कें राजधानी की साख पर बट्टा लगा रही हैं। आईएसीबीटी हो या दून रेलवे स्टेशन बाहर से निकलते ही गड्ढों से सामना होता है। यहां से शहरी और पर्यटन स्थलों को जाने वाली सड़कों की हालत दयनीय है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक प्रतिदिन इन्हीं सड़कों से आते जाते हैं, लेकिन इन पर ध्यान नहीं है। बाहर से आने वाले पर्यटकों को यह जख्म दे रहे हैं। फ्लाई ओवर के नीचे तो हालत और दयनीय है।
विकासखंड धौलादेवी में एक गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा के कारण अस्पताल ले जाते समय ही उसकी मृत्यु हो गई। इसी तरह के तमाम उदाहरण चर्चा में है। एयर एंबुलेंस की योजना भी हवा में ही है। नैनी सैनी, पिथौरागढ़, चिन्यालीसौड़, अगस्तमुनि और गौचर जैसे क्षेत्रों में हवाई सेवाएं व्यवस्थित नहीं है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार हवा हवाई घोषणा करती है जिसका परिणाम उसे जनता देगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 29 , 2022, 05:17 AM