New Zealand vs Afghanistan World Cup 2023 : न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को दिया 289 का टारगेट, लैथम-फिलिप्स ने जड़ी फिफ्टी

Wed, Oct 18 , 2023, 06:23 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान (New Zealand and Afghanistan) के बीच बुधवार को वर्ल्ड कप 2023 का 16वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में आमने-सामने हैं। अफगानिस्तान को 290 रन का लक्ष्य मिला है। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 289 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स (80 गेंदों में 71, चार चौके, चार सिक्स) और टॉम लैथम (74 गेंदों में 68, तीन चौके, दो छक्के) ने अर्धशतकीय पारी खेली। टॉस गंवाने के बाद बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड ने सधी हुई शुरुआत की। डेवोन कॉनवे (18 गेंदों में 20, तीन चौके) और विल यंग (64 गेंदों में, चार चौके, तीन छक्के) ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े। मुजीब उर रहमान ने सातवें ओवर में कॉनवे को एलबीडब्ल्यू किया। यंग और रचिन रविंद्र (41 गेंदों में 31, दो चौके, एक सिक्स) ने दूसरे विकेट लिए 79 रन की पार्टनरशिप की। अजमतुल्लाह उमरजई ने 21वें ओवर में यंग और रविंद्र को अपने जाल में फंसाया। डेरिल मिचेल (1) 22वें ओवर में राशिद खान का शिकार बने। न्यूजीलैंड ने 110 के कुल स्कोर पर 4 विकेट को दिए। ऐसे में लैथम और फिलिप्स ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 144 रन की दमदार साझेदारी की। दोनों को नवीन-उल-हक ने 48वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। मार्क चैपमैन 25 और मिशेल सैंटनर 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 33 रन जोड़े। चैपमैन ने 2 चौके और एक छ्क्का मारा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups