ICC World Cup 2023 : वनडे विश्व कप (ODI World Cup) के 13वें संस्करण का आगाज आज हो गया। भारत के 10 मैदानों पर होने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में गुरुवार (पांच अक्तूबर) को गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (England and New Zealand) के बीच पहला मुकाबला हो रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
इंग्लैंड को पहला झटका
इंग्लैंड को पहला झटका डेविड मलान (David Malan) के रूप में लगा। उन्हें मैट हेनरी ने आठवें ओवर की चौथी गेंद पर आउट कर दिया। मलान 24 गेंद पर 14 रन बनाकर विकेटकीपर टॉम लाथम को कैच थमा बैठे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए। मलान के आउट होने के बाद अनुभवी बल्लेबाज जो रूट क्रीज पर आए हैं। इंग्लैंड ने आठ ओवर में एक विकेट पर 41 रन बनाए हैं। जॉनी बेयरस्टो 24 और जो रूट एक रन बनाकर नाबाद हैं।
इंग्लैंड को दूसरा झटका
इंग्लैंड की टीम को दूसरा झटका 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। मिचेल सैंटनर ने ओपनर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को आउट कर दिया। बेयरस्टो 35 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हो गए। सैंटनर की गेंद पर डेरिल मिचेल ने उनका कैच लिया। इंग्लैंड ने 13 ओवर में दो विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। जो रूट 15 रन बाकर नाबाद हैं। हैरी ब्रूक को अभी अपना खाता खोलना है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 05 , 2023, 02:58 AM