Chicken pox: खांसने-छींकने से भी फैलता है चिकनपॉक्स का नया वेरिएंट? जानिए लक्षण और कैसे करें बचाव

Sun, Sep 17 , 2023, 12:13 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

चिकनपॉक्स (chicken pox) एक संक्रामक बीमारी है, जो वेरिसेला-जोस्टर वायरस के कारण होती है। वैज्ञानिकों को इसी जानलेवा चिकनपॉक्स का नया वेरिएंट भारत में मिला है। चिकनपॉक्स के इस वेरिएंट को क्लैड 9 कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि वैरीकेला जोस्टर वायरस (varicella zoster virus) के जरिए फैलने वाली ये बीमारी भारत से पहले अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे देशों में फैल चुकी है। चिकनपॉक्स के नए वैरियंट का मामला भारत में मिलने के बाद लोग चिंता में आ गए हैं। इस खतरनाक बीमारी से खुद का बचाव करने के लिए यहां जानिए बचाव के तरीके और लक्षण-
क्या खांसने-छीकने से भी फैलता है चिकनपॉक्स?
जी हां, रिपोरट्स की मानें तो चिकनपॉक्स (chicken pox) का वायरस खांसने और छींकने से भी फैलता है। ऐसे में लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आकर भी इस वायरस का शिकार हो सकते हैं। 
चिकनपॉक्स के नए वैरियंट के लक्षण
-दाने
- बुखार
- भूख न लगना
- सिरदर्द
- थकान 
- खराब सेहत
कब दिखते हैं चिकनपॉक्स के दाने
रिपोर्ट्स की मानें तो चिकन पॉक्स के दाने वायरस के संपर्क में आने के 2-3 हफ्ते बाद दिखाई देते हैं। हालांकि इससे पहले बुखार, शरीर में दर्द और सिरदर्द होना शुरू हो जाता है। दाने उभार के रूप में दिखाई देते हैं, इसके बाद छोटे पानी से भरे छाले होते हैं, जो पपड़ी बनने के साथ ठीक हो जाते हैं। दाने निकलने के 1-2 दिन बाद बुखार ठीक हो जाता है। 
चिकनपॉक्स के नए वैरियंट से यूं करें बचाव
-चिकनपॉक्स से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका वैक्सीन है। 
- इसके अलना व्यक्ति को अच्छी हाईजीन का भी ख्याल रखना चाहिए और नियमित रूप से हाथ धोने से भी मदद मिल सकती है।
- अगर आपके घर में किसी को चिकनपॉक्स है, तो उन्हें दूसरों से अलग रखने की कोशिश करें।
- खांसी और छींक में वायरस हो सकता है। ऐसे में खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढकें।
- नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोएं।
-तौलिए, कपड़े और बर्तन जैसी चीजों को चिकनपॉक्स से पीड़ित किसी व्यक्ति के साथ शेयर ना करें। 
-स्ट्रॉन्ग इम्यून सिस्टम संक्रमण को रोकने में मदद कर सकता है। कोशिश करें कि आप और आपके परिवार के सदस्य हेल्दी डायट और पर्याप्ल नींद लें। 
चिकनपॉक्स होने पर क्या करें
- स्किन पर कैलामाइन लोशन लगाने से चिकनपॉक्स से जुड़ी खुजली से राहत मिल सकती है।
- खुजली से राहत पाने के लिए ठंडे पानी से नहाएं। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों पर ठंडी, नम पट्टी लगाने से खुजली से राहत मिलती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups