पटना 09 अगस्त (वार्ता)। अगले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में संगठन को मज़बूत बनाकर बिहार में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (State President Samrat Chowdhary) की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई को आज 38 नए पदाधिकारी मिले, जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को स्थान दिया गया है। भाजपा की ओर से बुधवार को जारी पदाधिकारियों की सूची में कुल 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, पांच महामंत्री, 12 प्रदेश मंत्री, दो सह प्रभारी और एक कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। दो सह कोषाध्यक्ष भी बनाए गए हैं। इस बार के पदाधिकारियों की सूची की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी विधायक या विधान पार्षद को जगह नहीं दी गई है। वहीं, इससे पहले डॉ. संजय जायसवाल के अध्यक्ष काल में विधान पार्षद देवेश कुमार, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, संजीव चौरसिया, सुशील चौधरी (Sushil Chowdhary) महामंत्री थे। इस बार इनमें से किसी को भी जगह नहीं दी गई है। सूची के अनुसार, सिद्धार्थ शंभू, डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, शीला प्रजापति, अमृता भूषण, राज भूषण निषाद, ललिता कुशवाहा, सरोज रंजन पटेल, नूतन सिंह, संजय खंडेलिया और संतोष पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह शिवेश राम, राजेश वर्मा, जगन्नाथ ठाकुर, मिथलेश तिवारी और ललन मंडल को प्रदेश महामंत्री पद की ज़िम्मेवारी दी गई है। इनके अलावा नंदलाल चौहान, प्रियम्बदा केशरी, सरोज झा, संतोष रंजन, गुरु प्रकाश पासवान, रत्नेश कुमार कुशवाहा, त्रिविक्रम सिंह, संजय गुप्ता, रीता शर्मा, स्वदेश यादव, अनिल ठाकुर और अमित दांगी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं मजबूत संकल्प से संगठन के निर्माण में नए आयाम स्थापित करेंगे।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 09 , 2023, 06:31 AM