झाबुआ, 03 अगस्त (वार्ता)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के झाबुआ (Jhabua) में कांग्रेस द्वारा आगामी 7 अगस्त को एक विशाल जनसभा आयोजित की जायेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश राका ने आज बताया कि यहाँ उत्कृष्ट हाई स्कूल के खेल मैदान में आगामी 7 अगस्त को कांग्रेस पार्टी का एक विशाल जनसभा आयोजित की जायेगी। इस जनसभा में आदिवासी नेता व झाबुआ से विधायक कांतिलाल भूरिया शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जनसभा को पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के अलावा दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि रतलाम संसदीय क्षेत्र के झाबुआ, पेटलावद, थांदला, जोबट, आलिराजपुर, रतलाम, रतलाम ग्रामीण तथा मालवा-निमाड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 03 , 2023, 12:40 PM