चंडीगढ़, 02 अगस्त (वार्ता)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा (Miss Selja) ने मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। सुश्री सैलजा ने आज यहां जारी एक बयान में दावा किया अब तो उच्चतम न्यायालय तक ने भी कह दिया गया है कि मणिपुर (Manipur) में कानून-व्यवस्था विफल हो चुकी है। संवैधानिक मशीनरी का ब्रेकडाउन हो चुका है। इसलिए वहां की सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिये तथा शांति बहाली तक वहां सेना तैनात की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन दलों सांसदों (parliamentarians) का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर का दौरा करके आया है। उसने वहां के हालात को करीब से देखा और राज्यपाल को ज्ञापन भी दिया। उन्होंने तंज कसते हुये कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार के किसी नेता और मंत्री ने वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटाई।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 02 , 2023, 04:36 AM