मुंबई। लंबे समय से भाजपा से जुड़े नागपुर के भाजपा नेता अजय पाठक (Ajay Pathak) को महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा का प्रवक्ता नियुक्त (Appointed spokesperson of Maharashtra Pradesh BJP) किया गया है। उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में नियुक्ति का पत्र सौंपा। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने पाठक इसके पहले प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्हें महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सदस्य भी बनाया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि पाठक की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। पाठक ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बावनकुले, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के विदर्भ संगठन मंत्री उपेंद्र कोठेकर, भाजपा नागपुर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र बंटी तथा भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे के प्रति आभार जताया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 26 , 2023, 08:08 AM