भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया

Sun, Jul 23 , 2023, 03:43 AM

Source : Uni India

भोपाल, 23 जुलाई (वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के वरिष्ठ नेताओं ने आज यहां स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विधि विधान से पूजन अर्चन और कन्यापूजन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया और वर्ष 2023 के विधानसभा चुनावा (assembly elections) में पार्टी की ऐतिहासिक विजय की कामना की। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव (Bhupendra Yadav), केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद आदि वरिष्ठ नेता मौजूदगी में चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रदेश कार्यालय में विधानसभा चुनाव के लिए विधिविधान से पूजन अर्चन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय की शुरुआत हुई है। हमारा चुनाव अभियान पहले ही शुरू हो गया है, लेकिन प्रबंधन के काम को लेकर आज माइक्रोमैनेजमेंट की दृष्टि से इसकी शुरुआत हुई है। मुझे पूर्ण विश्वास है हम सब भाजपा के सभी कार्यकर्ता एक टीम स्पिरिट के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव को भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ विजयी सुनिश्चित करेंगी। हम सबने आज यह संकल्प लेकर चुनाव प्रबंधन कार्यालय की शुरूआत की है।
चुनाव प्रबंधन कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, कांतदेव सिंह, योगेश ताम्रकार, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सांसद कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा, मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष शैलन्द्र शर्मा, मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups