ग्वालियर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज केंद्रीय मंत्री सिंधिया (Union Minister Scindia) के गढ़ यानी ग्वालियर जिले (Gwalior district) के दौरे पर हैं। वे यहां चुनावी अभियान का आगाज करेंगी। प्रियंका गांधी का एयरपोर्ट पर पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief Kamal Nath) स्वागत करेंगे। वहीं इस दौरान उनकी अगुवाई करने के लिए दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह जैसे दिग्गज कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी जन आक्रोश रैली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। माना जा रहा है कि ग्वालियर-चंबल के दो लाख से ज्यादा लोग इस रैली में जुड़ेंगे। पूरे प्रदेश से करीब 20,000 से अधिक कार्यकर्ता कार और जीप से इस रैली में हिस्सा लेने के लिए ग्वालियर पहुंच रहे हैं।
रानी लक्ष्मीबाई को अर्पित करेंगी पुष्पांजलि
प्रियंका गांधी अपने कार्यक्रम की शुरुआत रानी लक्ष्मीबाई को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद करेंगी। ऐसा पहली बार होगा जब गांधी परिवार का कोई सदस्य रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर जा रहा है और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। प्रियंका गांधी झांसी की रानी की समाधि पर जाकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया को उनका इतिहास याद दिलाएंगी। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर काफी खास तैयारियां कराी गई हैं। पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर प्रियंका गांधी के स्वागत की अभूतपूर्व तैयारियां की गई हैं। पूरे ग्वालियर शहर में प्रियंका गांधी और कमलनाथ के बैनर पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी की रैली ग्वालियर चंबल संभाग में विधानसभा चुनाव अभियान के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 21 , 2023, 10:57 AM