ग्वालियर, 19 जुलाई (वार्ता)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) शुक्रवार को यहां 'जन आक्राेश रैली' को संबोधित करेंगी, जिसके लिए पार्टी की ओर से तैयारियों को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार श्रीमती वाड्रा 21 जुलाई को सुबह यहां पहुंचने के बाद वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (Veerangana Rani Lakshmibai) की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद वे मेला मैदान पर 'जन आक्रोश रैली' को संबोधित करेंगी। इस सभा में ग्वालियर चंबल अंचल के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों से भी नेता और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस की एक टीम और क्षेत्र के नेता रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में यहां जुटे हुए हैं। अनेक प्रदेश पदाधिकारी यहां पहुंच चुके हैं और कल तक और पदाधिकारी यहां आ जाएंगे। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव हैं और राज्य में कुल 230 विधानसभा सीटों में से ग्वालियर चंबल अंचल में विधानसभा (Assembly) की 34 सीट हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 19 , 2023, 06:32 AM