सौंदरीयकरण के कामों को भी मनपा की विजिलेंस टीम कर रही जांच

Sat, Jul 15 , 2023, 06:01 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

काम में गड़बड़ी पाए जाने पर ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई
मुंबई।
मनपा की विजिलेंस टीम (vigilance team) मुंबई में चल रहे सौंदर्यीकरण के कामों की भी जांच करने मैदान में उतरी है। मनपा प्रशासन का कहना है कि मुंबई की सुंदरता को निखार लाने के लिए सौंदरीयकरण  का ठेका दिया गया है।कामों में लापरवाही नहीं बरती जाए और किए गए काम में लीपापोती नहीं हो इसके लिए विजिलेंस की टीम सौंदरीयकरण के कामों की जांच जमीन पर उतर कर रही है। टीम अपनी रिपोर्ट विजिलेंस विभाग के अधिकारियों को सौपेगी जिसके बाद काम में गुणवत्ता नही पाए जाने पर ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी इस तरह की जानकारी विजिलेंस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
बता दे कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मुंबई शहर को सुंदर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मनपा प्रशासन ने मुंबई शहर में  सौंदरीयकरण पर पहले 1700 करोड़ का ठेका दिया था जिसके तहत 500 स्थानों पर सौंदर्यीकरण का काम किया जाना था। यह निधि मुंबई मनपा को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई ।
मनपा प्रशासन द्वारा सौंदरीयकरण के किए जा रहे अच्छे कामों को ध्यान में रखते हुए  राज्य सरकार ने और निधि देकर मुंबई शहर को  और सुंदर बनाने का निर्णय लिया गया।जिसके तहत अब 2200 करोड़ में कुल 800 स्थानों पर सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। इन कामों की गुणवत्ता परखने के लिए मनपा की विजिलेंस विभाग की टीम जमीन पर उतर कर कामों की जांच कर रही है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का प्रोजेक्ट होने के कारण कामों के गुणवत्ता पर कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। विजिलेंस विभाग के अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम वैसे भी मनपा द्वारा किए जा रहे कामों चाहे वह सड़क निर्माण हो अथवा अन्य कोई प्रोजेक्ट टीम अपने स्तर पर जांच करती रहती है जिससे कामों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं हों सके ।विजलेंस विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उनका यह रूटीन काम है कि मनपा द्वारा चल रहे प्रोजेक्ट की जांच की जाए।अधिकारी ने बताया कि मनपा अतिरिक्त आयुक्त की ओर से कुछ कामों की जांच का निर्देश आया था जिसके आधार पर विजिलेंस की टीम अंधेरी कांदिवली बोरीवली और दहिसर जैसे इलाको में जाकर खुद सौंदर्यीकरण के काम की जांच की है। मनपा द्वारा सड़क के फुटपाथ पर,ट्रैफिक जंक्शन,गार्डन,समुद्री किनारों सहित फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे बड़े पैमाने पर सौंदरीयकरण का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के हाथो सौंदरीयकरण के कामों की शुरुआत 8 दिसंबर 2022 से शुरू किया गया था जिसमे अब लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा होने आया है।जिसके चलते विजिलेंस की टीम कामों के जांच करने उतरी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups