कांग्रेस में कोई गद्दार नहीं है: नाना पटोले

Sat, Jul 08 , 2023, 09:15 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

0 दिल्‍ली की स्क्रिप्ट बोल रहे अजित पवार
मुंबई।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने की अफवाह फैला रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गद्दारों को तो हर कोई गद्दार दिखता है, लेकिन कांग्रेस में कोई गद्दार नहीं है।
उन्‍होंने कहा कि शिवसेना और एनसीपी छोड़ कर गए नेता वही भाषा बोल रहे हैं, जो स्क्रिप्ट दिल्ली ने लिखी है। राकांपा नेता अजित पवार (Ajit Pawar) की भाषा वही है, जो एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने शिवसेना छोड़ते समय इस्तेमाल की थी। हालांकि कुछ लोगों ने शिवसेना और एनसीपी छोड़ दी है, लेकिन कांग्रेस को कोई नहीं छोड़ेगा। शनिवार को तिलक भवन में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आम लोगों को भाजपा की यह राजनीति पसंद नहीं आ रही है, इसलिए तस्वीर यह है कि जो नेता पार्टी छोड़ कर भाजपा में गए है, उन क्षेत्रों में उन्हें लोगों का समर्थन नहीं मिल रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल को हमेशा पार्टी में महत्वपूर्ण पद दिए। संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी।  दस साल तक केंद्रीय मंत्री का पद दिया, लोकसभा में हार के बाद राज्यसभा भेजा। वही पटेल आज शरद पवार (Sharad Pawar) पर टिप्पणी करते हुए निम्न दर्जे की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

सत्र में उठाएंगे बेरोजगारी- महंगाई के मुद्दे..
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में बेमौसम बारिश (unseasonal rain) और ओलावृष्टि (hailstorm) से किसान संकट में हैं।  सरकार ने मदद की घोषणा तो की, लेकिन यह मदद किसानों को नहीं मिली। किसानों को सोयाबीन, प्याज, केले की फसल के उचित दाम नहीं मिल रहे है। कांग्रेस की राय है कि इन मुद्दों पर मानसून सत्र में चर्चा होनी चाहिए। पटोले ने कहा कि 17 जुलाई से शुरू होने वाले सत्र के पहले दिन हम सरकार से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के सवाल पर जवाब मांगेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups