पटना 05 जुलाई (वार्ता)। राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Supreme Lalu Prasad Yadav) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को चेतावनी देते हुए आज कहा कि लोग उनकी सरकार की विभाजनकारी और नफरत की राजनीति से तंग आ चुके हैं इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा। श्री यादव ने बुधवार को यहां राजद के स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार उनकी सरकार की त्रुटिपूर्ण नीतियों का विरोध करने वालों को लगातार डराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने रेलवे में 'नौकरी के बदले जमीन' घोटाले में उनके छोटे पुत्र और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए जाने का परोक्ष संदर्भ देते हुए कहा कि एक के बाद एक कई मामले दर्ज हो रहे हैं लेकिन वह और उनके परिवार के सदस्य झुकेंगे नहीं और नरेंद्र मोदी सरकार का विरोध जारी रखें. राजद प्रमुख ने कहा कि महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायकों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने किस तरह से हाईजैक कर लिया, यह सभी को पता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा बिहार में भी यही चीज दोहराने की कोशिश कर रही है लेकिन भगवा पार्टी सफल नहीं होगी क्योंकि महागठबंधनमें सभी चट्टान की तरह एकजुट हैं।
श्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार दोनों को खत्म करने पर अड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि देश को कमजोर करने के लिए जाति और पंथ के आधार पर नफरत फैलाई जा रही है। अब एकजुट होने और अगले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने का समय आ गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 05 , 2023, 09:02 AM