नयी दिल्ली, 05 जुलाई (वार्ता)। कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने मध्य प्रदेश में एक युवक के साथ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) विधायक के करीबी द्वारा किए गये व्यवहार को शर्मनाक बताते हुए कहा है कि राज्य में भाजपा के 18 साल के शासन में आदिवासियों पर अत्याचार हुए हैं। श्री गांधी ने ट्वीट किया,“भाजपा-राज में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में एक भाजपा नेता के अमानवीय अपराध से सारी इंसानियत शर्मसार हुई है। यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफ़रत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है।” श्रीमती वाड्रा ने कहा,“मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक के एक करीबी द्वारा आदिवासी युवक से की गई अमानवीय व घृणित हरकत बेहद शर्मनाक है। प्रदेश में भाजपा शासन के 18 साल में आदिवासियों पर अत्याचार के 30,400 मामले सामने आए हैं। भाजपा राज में आदिवासी हितों पर केवल कोरे दावे और कोरी बातें हैं। आदिवासियों पर अत्याचार रोकने के असल कदम क्यों नहीं उठाती सरकार।”
इस बीच पार्टी ने अपने ट्विटर पेज पर इस संबंध में टिप्पणी करते हुए कहा,“आदिवासियों पर अत्याचार के मामलों में मध्य प्रदेश नंबर एक है। साल 2019 में 1,922 मामले, 2020 में 2,401 और 2021 में 2,627 मामलों के आंकड़ों से जाहिर है कि मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार साल दर साल बढ़ रहा है। सनद रहे कि ये वो मामले हैं जो तमाम अवरोधों के बाद दर्ज हो सके। न जाने कितने ऐसे मामले होंगे जो पुलिस की फाइलों तक नहीं पहुंचे होंगे।” पार्टी ने कहा,“हाल ही में मध्य प्रदेश के भजपा नेता का एक वीडियो वायरल है। भाजपा नेता ने पूरी इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एक आदिवासी युवक के साथ जो कृत्य किया गया उसके लिए उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 05 , 2023, 06:24 AM