Violence Ahead of Panchayat Polls: 24 परगना में TMC कैंडिडेट के पिता की हत्या, पुरुलिया में भाजपा नेता का शव मिला

Mon, Jul 03 , 2023, 04:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव (Panchayat elections) से पहले हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में गोलीबारी और विस्फोट (firing and explosions) में 3 लोगों की जान चली गई। 24 परगना में TMC कैंडिडेट के पिता की हत्या कर दी गई। मुर्शिदाबाद जिले (Murshidabad district) में कांग्रेस कार्यकर्ता को गोली मारी गई। वहीं 24 परगना में ही क्रूड बम विस्फोट (crude bomb blast) में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। पुरुलिया में भाजपा नेता का शव मिला है।
1. TMC कार्यकर्ता की हत्या: पुलिस अधिकारी ने बताया कि 52 साल के TMC कार्यकर्ता जियारुल मोल्ला की शनिवार को फुलमलंचा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कथलबेरिया ग्राम पंचायत में TMC उम्मीदवार मनवारा के पिता थे। बेटी मनवारा ने कहा- विरोधी दलों से हमें लगातार धमकियां मिल रहीं थीं। इसके बारे में पुलिस से शिकायत की थी।
2. BJP नेता का शव मिला: पुलिस को सोमवार को पुरुलिया जिले के बोडो इलाके से बंकिम हांसदा नाम के BJP नेता का शव मिला है।
3. कांग्रेस कार्यकर्ता को गोली मारी: मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज में रविवार रात कांग्रेस कार्यकर्ता आरिफ शेख को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समसेरगंज में सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता बी शेख ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे तृणमूल का हाथ है। तृणमूल ने इससे इनकार किया है।
4. क्रूड बम बनाने के दौरान विस्फोट: नॉर्थ 24 परगना जिले के हरोआ इलाके में रविवार रात क्रूड बम बनाने के दौरान विस्फोट हो गया। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है।
पंचायत चुनाव के लिए राज्य में सेंट्रल फोर्सेज की 822 कंपनियां तैनात
राज्य में पंचायत चुनाव की वोटिंग से पहले सेंट्रल फोर्सेज की 822 कंपनियां तैनात की गई हैं। स्टेट इलेक्शन कमिशन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इन कंपनियों की मांग की थी। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 21 जून को राज्य चुनाव आयोग को राज्य में 24 घंटे के भीतर सेंट्रल फोर्स के 82 हजार जवान तैनात करने का आदेश दिया था। बढ़ती हिंसा के चलते हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया था।
पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग (SEC) ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट को सूचित किया कि उसने आगामी पंचायत चुनावों के लिए केंद्रीय बलों को तैनात करने के आदेशों का पालन किया है। 61,636 मतदान केंद्रों में से लगभग 4,800 को संवेदनशील घोषित किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups