MS Dhoni on Retirement: CSK को 5वीं बार चैंपियन बनाकर बोले एमएस धोनी- संन्यास लेने का यह बेस्ट टाइम मगर. 

Tue, May 30 , 2023, 10:13 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली: एमएस धोनी(MS Dhoni) ने आखिरकार वही किया, जिसकी उम्मीद उनसे होती है. उन्होंने एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को चैंपियन बना दिया. पीली जर्सी (yellow jersey) में 5वीं बार चैंपियन बनकर उन्होंने उस बड़े सवाल का भी जवाब दे दिया, जिसके बारे में पूरा इंडिया जानना चाहता था.
एमएस धोनी से ट्रॉफी जीतने के बाद फिर से वही सवाल पूछा गया कि वो संन्यास कब ले रहे हैं(when is he retiring)? क्या ये उनका आखिरी IPL है? IPL 2023 की ट्रॉफी जीतकर धोनी ने इस बड़े सवाल के जवाब में कहा कि संन्यास लेने का यह बेस्ट टाइम है. ये ज्यादा आसान भी है, बजाए कि एक और आईपीएल खेलने के. लेकिन ये तो उस सिक्के का बस एक पहलू है, जो धोनी ने कहा है.
एमएस धोनी ने संन्यास पर जो कहा, विस्तार से जानिए
अब इस चीज को अगर समझना है तो धोनी ने जो पूरी बात कही है, उसका जानना जरूरी है. धोनी के मुताबिक उन्होंने ये जरूर कहा कि ये उनके लिए संन्यास का बेस्ट टाइम है. ये आसान भी है, कड़ी मेहनत करके एक और आईपीएल खेलने से. लेकि साथ में उन्होंने ये भी कहा कि फैंस से जितना प्यार मिला है उसे देखते हुए उन्हें एक और सीजन गिफ्ट करना तो बनता है.
फैंस को गिफ्ट करने के लिए खेलना चाहेंगे एक और सीजन
धोनी के मुताबिक, वो 9 महीने कड़ी मेहनत करके अगला आईपीएल खेल पाएंगे या नहीं ये बहुत हद तक उनके शरीर पर निर्भर करेगा. लेकिन वो कोशिश पूरी करेंगे. उन्होंने कहा कि फैंस ने जो अपना प्यार और इमोशन न्योछावर किया है, उसे देखते हुए उनके लिए मैं भी कुछ करना चाहूंगा. इस कोशिश को अमलीजामा पहनाने पर फैसला करने को अभी मेरे पास 6 से 7 महीने का वक्त है.
गुजरात को 5 विकेट से हराकर चेन्नई फिर चैंपियन
जहां तक IPL 2023 के फाइनल मुकाबले की बात है तो 3 दिन तक चले इस मैच का आखिरकार अंत चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के साथ हुआ. चेन्नई ने डकवर्थ लुइस नियम लागू हुए इस मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की. गुजरात ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाए, जवाब में चेन्नई को डकवर्थ लुइस के तहत 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups