जयंत पाटिल ने की किसानों को लेकर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना

Mon, Apr 10 , 2023, 05:39 AM

Source : Uni India

मुंबई, 10 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल ने राज्य में बेमौसम बारिश (unseasonal rain) से खराब हुई फसलों का आकलन नहीं करने पर सोमवार को राज्य सरकार की आलोचना की। पाटिल ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसार के प्रति सरकार की सहानुभूति नही है। उन्होंने सोमवार को एनसीपी भवन में एक बैठक में शामिल होने के दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए सरकार के अयोध्या दौरे पर टिप्पणी की।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब राज्य में किसान और खेतीहर मजदूर संकट में हैं और कई जगहों पर ओले गिरे हैं, तब किसान सरकार से मदद की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन सरकार अयोध्या चली गई है। उन्होंने कहा यह पहली बार है जब पूरी सरकार भगवान के दर्शन के लिए चली गई। इस सरकार का राज्य में किसानों के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। पाटिल ने सीधा हमला किया कि मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के बाहर यात्रा करने और उन्हें भारी प्रचार देने के लिए काम कर रहे हैं।
जब जेपीसी मांग करती है तो समिति में सत्ता पक्ष के लोगों की संख्या अधिक होती है, इसलिए निर्ष्कष उन्हीं के हाथ में होता है। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने कमेटी गठित की थी। पाटिल ने स्पष्ट राय व्यक्त की कि समिति ठीक से जांच करेगी और कुछ नहीं है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups