चंडीगढ़, 05 अप्रैल (वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के स्थापना दिवस छह अप्रैल को हरियाणा (Haryana) में उत्सव की तरह मनाया जाएगा जिसमें लगभग पांच लाख पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर सुबह नौ बजे तक पार्टी ध्वज फहराएंगे। प्रदेश भाजपा मीडिया एवं सोशल मीडिया (social media) प्रमुख संजय शर्मा (Sanjay sharma) ने बुधवार को यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अवसर पर देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे तथा इसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी उद्बोधन से जुड़ेंगे। इसी दिन प्रत्येक बूथ पर प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ अध्यक्ष भी दीवार लेखन करेंगे। भाजपा के स्थापना दिवस कार्यकर्ता मिठाई, फल वितरण, वृक्षारोपण के अलावा अन्य कार्यक्रमों के जरिए इस दिन को मनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में राज्य में भाजपा का कारवां लगातार बढ़ रहा है। छह अप्रैल तक चार लाख नए पन्ना प्रमुख बनाने का काम लगभग पूरा हो जाएगा। प्रदेश में इस समय 19839 बूथ हैं। पार्टी के बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं का डिज़िटलीकरण कर दिया है। डॉ शर्मा के अनुसार पार्टी स्थापना दिवस समारोह छह अप्रैल से लेकर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक चलेंगे। आठ अप्रैल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा आत्मनिर्भर भारत के तहत जनजातीय युवाओं को सम्मेलनों के माध्यम से जागरूक करने का काम करेगा। नौ अप्रैल को किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती पर जन जागरण अभियान चलाएगा। दस अप्रैल को महिला मोर्चा कार्यकर्ता अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ सहभोज करेंगी। ग्यारह अप्रैल को ज्योतिराव फूले जी की जयंती को ओबीसी मोर्चा और पार्टी कार्यकर्ता धूमधाम से मनाएंगे। 12 अप्रैल को चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे और स्वच्छता के बारे में लोगों को प्रेरित किया जाएगा। तेरह अप्रैल को कार्यकर्ता जलाशयों की सफाई और वृक्षारोपण करेंगे। 14 अप्रैल को डाॅ भीम राव अम्बेडकर जयंती प्रदेश स्तर पर मनाई जाएगी। इस दिन अनुसूचित जाति मोर्चा और पार्टी के कार्यकर्ता बाबा साहेब की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान बाबा साहेब के योगदान के बारे में लोगों को जागरुक किया जाएगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 05 , 2023, 05:59 AM