अपनों ने घेरा तो दिया करारा जवाब
France Plaboy Magazine: फ्रांस में जनता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी हुई है। इस बीच फ्रांस की एक मंत्री का फोटो प्लेबॉय मैग्जीन (Playboy magazine) के कवर पर छपा है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। अपने आलोचकों को उन्होंने करारा जवाब दिया है।
प्लेबॉय मैग्जीन पर छपी फोटो

फ्रांस सरकार की मंत्री मार्लीन शियप्पा (Marlene Schiappa) इस समय विवादों में आ गई हैं। मार्लीन ने प्लेबॉय पत्रिका के लिए पोज दिया था, जिसके बाद वह अब अपनी ही पार्टी के सदस्यों के निशाने पर आ गई हैं। शियाप्पा 2017 से सरकार में मंत्री हैं। महिलाओं और LGBTQ अधिकारों को लेकर उनका एक इंटरव्यू भी छपा है। वह सामाजिक अर्थव्यवस्था और फ्रांसीसी संघों की वर्तमान मंत्री हैं। सफेद कपड़े में उन्होंने कवर के लिए फोटो खिंचवाया।
महिला अधिकारों की करती हैं बात

शियप्पा लंबे समय से महिला अधिकारों की हिमायती रही हैं। 2017 में उन्हें देश की पहली लैंगिक समानता मंत्री नियुक्त किया गया था। वह एक कानून लाने में भी कामयाब रहीं, जिसके तहत सड़क पर महिलाओं को परेशान वाले पुरुषों पर तुरंत फाइन लगाया जाता है।
सहयोगियों ने की आलोचना

मैग्जीन पर फोटो को लेकर फ्रांसीसी प्रधान मंत्री एलिजाबेथ बोर्न सहित राजनीतिक सहयोगियों ने उनकी आलोचना की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उचित नहीं था, विशेष रूप से इस अवधि के दौरान।
फ्रांस में हो रहा बवाल

दरअसल फ्रांस इस समय एक राजनीति और सामाजिक संकट की चपेट में है। विवादास्पद पेंशन सुधारों को लेकर फ्रांस में जनता राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ सड़कों पर है। ग्रीन पार्टी की सदस्य सैंड्रिन रूसो ने कहा कि हम एक सामाजिक संकट के बीच में हैं। पुलिसिंग का मुद्दा है और लोग जीवन मृत्यु के बीच फंसे हुए हैं।
आलोचकों को दिया जवाब

आलोचकों को जवाब देते हुए शियप्पा ने शनिवार को ट्वीट किया, 'महिलाओं के अपने शरीर पर नियंत्रण रखने का अधिकार हर जगह और हर समय है। फ्रांस में महिलाएं आजाद हैं। सभी निंदक और हिपोक्रेट्स के लिए।'



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 03 , 2023, 12:26 PM