बेंगलुरु, 31 मार्च (वार्ता) कर्नाटक (Karnataka) में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले कुदलिगी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक एन.वाई. गोपालकृष्ण (N.Y. Gopalkrishna) ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। गोपालकृष्ण इस महीने पार्टी छोड़ने वाले तीसरे भाजपा नेता हैं। इससे पहले भाजपा के दो विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पुत्तन्ना और बाबूराव चिंचनसुर ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए अपने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था।
गोपालकृष्ण ने कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को उनके कार्यालय में जाकर इस्तीफा सौंप दिया। वह 2018 में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले कांग्रेस में और कांग्रेस ने जब उन्हें मोलाकलमुरु से टिकट नहीं दिया, तो भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने उन्हें मोलाकलमुरु की जगह विजयनगर जिले के कुदलिगी से उतारा था, क्योंकि वहां से भाजपा के बी श्रीरामुलु को टिकट दिया गया था। वह 1997, 1999, 2004 और 2008 में चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु विधानसभा से चुने गए थे। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होने वाले हैं और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होगा। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 को समाप्त होने वाला है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 31 , 2023, 04:56 AM