अडानी काे बचाने राहुल गांधी को बनाया जा रहा निशाना: चव्हाण

Wed, Mar 29 , 2023, 09:52 AM

Source : Uni India

भोपाल, 29 मार्च (वार्ता)। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण (Chief Minister Prithviraj Chavan) ने केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर उद्योगपति गौतम अडानी को बचाने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि गौतम अडानी को बचाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को निशाना बनाया जा रहा है। श्री चव्हाण ने मध्यप्रदेश के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जे पी अग्रवाल के साथ आज यहां एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि श्री गांधी को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी से अड़ानी के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने के लिए कुछ भी करेगी। उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने संसद में श्री मोदी और अडानी के रिश्ते और अडानी की शेल कंपनियों में बीस हजार करोड़ रुपए किसके हैं, इसको लेकर सवाल किया था। उन्होंने कहा कि श्री गांधी के सवाल के ठीक 9 दिन बाद, उनके खिलाफ मानहानि का मामला फिर से शुरू किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री गांधी पर भाजपा मंत्रियों द्वारा हमला किया गया और श्री गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री श्री चव्हाण ने कहा कि श्री गांधी और कांग्रेस डरेगी नहीं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हम सीधे लोगों के पास गए और उनकी चिंताओं को सुना। महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक असमानता और संस्थानों पर कब्जा, इन सब मुद्दों को उठाया। हम लोगों के इन मुद्दों को उठाते रहेंगे और अपना संदेश सीधे लोगों तक पहुंचाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आपराधिक मानहानि के मामलों में अधिकतम दो साल की सजा आज तक किसी को नहीं मिली है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, मौलाना आजाद को राजद्रोह के मामले में अंग्रेज़ों ने सजा दी। अंततः कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लड़ेगी और फिर जीतेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups