बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव (assembly elections) की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग के एलान के मुताबिक कर्नाटक में 10 मई को वोट डाले जाएंगे। वहीं 13 मई को नतीजों का एलान होगा। तारीखों के एलान के बाद सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस(opposition Congress), दोनों ही पार्टियों ने दावा किया है कि वह चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। मुख्यमंत्री बोम्मई (Chief Minister Bommai) ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भाजपा और बड़े बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार हुआ और उन्होंने दावा किया कि चुनाव में जनता, भाजपा को खारिज कर देगी।
क्या बोले डीके शिवकुमार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। हम चाहते हैं कि यह सरकार बर्खास्त हो। यह चुनाव विकास आधारित और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश और देश के लिए होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है और प्रधानमंत्री मोदी इसे बढ़ावा दे रहे हैं। वह अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री बोम्मई को विश्वास- फिर बनेगी भाजपा सरकार
#WATCH | He (DK Shivakumar) does everything and blatantly uses all kinds of power. Congress thinks that the people (of Karnataka) are beggars but the people will teach them. People are the real owners: Karnataka CM on DK Shivakumar seen throwing Rs 500 notes on people yesterday pic.twitter.com/LpX9Z179WY
— ANI (@ANI) March 29, 2023
वहीं चुनाव तारीखों के एलान पर मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने कहा कि 'पार्टी और सरकार चुनाव के लिए तैयार है। तैयारियां चल रही हैं। हमें विश्वास है कि हम और बड़े जनमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे। डीके शिवकुमार के भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह (डीके शिवकुमार) सबकुछ करते हैं और खुलकर सभी शक्तियों का इस्तेमाल करते हैं। कांग्रेस को लगता है कि प्रदेश की जनता भिखारी है लेकिन लोग उन्हें सबक सिखाएंगे। लोग असली ताकत हैं।'



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 29 , 2023, 12:29 PM