बढ़ते विरोध के बाद अब्दुल सत्तार ने मांगी माफ़ी
राकांपा सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे मंत्री सत्तार
राकांपा ने सत्तार के खिलाफ खोला राज्यव्यापी मोर्चा
मुंबई और औरंगाबाद में सत्तार के घर पर राकांपा के कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल आंदोलन
कार्यकर्ताओं ने सत्तार का फूंका पुतला
मुंबई। राज्य के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार (Abdul Sattar) ने राकांपा की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया है जिसे लेकर राज्य की राजनीति गर्म हो गई है.और राकांपा ने सत्तार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सोमवार को मुंबई और औरंगाबाद सहित पूरे राज्य में आक्रमक राकांपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने अब्दुल सत्तार के घर पर मोर्चा निकाला। मुंबई में सरकारी आवास पर तो कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर पत्थर फेंका जिसे कारण घर के कई कांच क्षतिग्रस्त हो गए है. राकांपा के प्रदेश प्रवक्ता महेश तपासे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को पत्र लिखकर 24 घंटे के भीतर अब्दुल सत्तार के इस्तीफे की मांग की है.उन्होंने सीएम से कहा कि अगर अब्दुल सत्तार का मंत्री पद से इस्तीफा नहीं लिया गया तो राकांपा आगे चुप नहीं बैठेगी। तपासे ने सरकार को ऐसी चेतावनी दी है।, महेश तपासे ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य की राजनीतिक संस्कृति की एक धागा है जिसमे विपक्ष और सत्ताधारी दलों के बीच संरक्षित किया गया है। इसमें विपक्ष और सत्ताधारी दल राजनीति से परे जाकर सौहार्द का माहौल बनाए हुए हैं. वहीं कैबिनेट में मंत्री अब्दुल सत्तार ने नेता और सांसद सुप्रिया सुले को लेकर दिया गया बयान बेहद अशोभनीय और असभ्य है. इसकी कड़ी निंदा और निषेध करता हूँ.राकांपा प्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्ष विद्या चव्हाण ने कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर सत्तार मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते है तो राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मंत्रालय में हम बैठने नहीं देंगे।
सत्तार ने मांगी माफ़ी
सुप्रिया सुले के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद राकांपा ने पूरे राज्य में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है इसलिए बढ़ते विरोध को देखते हुए सत्तार ने आखिरकार सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांग ली (apologized) है.सत्तार ने कहा कि मैंने किसी महिला बहनों के खिलाफ को अशब्द बयान नहीं दिया है. हमने उन लोगों के बारे में बात की है जो हमें बदनाम कर रहे हैं। मैंने राकांपा सांसद सुप्रिया सुले या किसी महिला के बारे में कुछ नहीं कहा। ऐसा कोई शब्द नहीं कहा गया जिससे महिलाओं के दिलों को ठेस पहुंचे। लेकिन अगर मेरी बातों से किसी की महिला बहन की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो अपनी बात वापस लेते हुए माफी माँगता हूँ.उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसा नेता हूं जो महिलाओं का सम्मान करता है। मैंने किसी महिला के खिलाफ बात नहीं की है।
सत्तार ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र सांसद श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) की औरंगाबाद के सिल्लोड में होने वाली सभा को लेकर जनसभा के स्थान पर जाकर तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुप्रिया सुले के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की.जिसमें उन्होंने सुले के खिलाफ एक बार दो बार आपत्तिजनक बयान दिए।जिसके बाद सत्तार के खिलाफ राकांपा ने राज्यव्यापी मोर्चा खोल दिया है.और मंत्री पद से तत्काल हकालपट्टी की मांग सीएम से की है.
सत्तार से सीएम शिंदे नाराज
सांसद सुले के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर मुख्यमंत्री शिंदे अब्दुल सत्तार से नाराज हो गए है इसी के तहत सीएम ने तत्काल पार्टी के प्रवक्ताओं की बैठक बुलाई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रवक्ताओं की बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी को निर्देश दिया है कि बिना विचार विमर्श किए कोई बयान नहीं देगा।सीएम ने सिर्फ पार्टी के प्रवक्ताओं को मीडिया से बात करने की छूट दी है बाकी के नेताओं को मीडिया से बातचीत नहीं करने का निर्देश दिया है.
राकांपा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री अब्दुल सत्तार का फूंका पुतला
सांसद सुप्रिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार के खिलाफ राकांपा के कार्यकर्ताओं ने मुंबई,अहमदनगर सहित कई स्थानों पर अब्दुल सत्तार का पुतला दहन किया और उनके पुतले पर जूते और चप्पलों के हार पहनाया और उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.
मंत्री केसरकर ने व्यक्त किया खेद
अब्दुल सत्तार द्वारा दिए गए सुले के खिलाफ बयान पर गरमाई सियासत के बीच शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने खेद व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि सत्तार के बयान से मैं सहमत नहीं हूँ इसलिए मैं उनके बयान पर खेद व्यक्त करता हूँ.
किसी महिला के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना गलत - पंकजा मुंडे
मंत्री अब्दुल सत्तार के विवादित बयान से राज्य की गरमाई सियासत पर पूर्व मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने कहा कि सत्तार ने क्या बयान दिया है इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है लेकिन किसी पार्टी की कोई भी महिला या पुरुष उनका पूरा सम्मान होना चाहिए उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना ठीक नहीं है,
सत्तार के बयान का तीव्र निषेध
राकांपा के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल (Jayant Patil) ने सत्तार के बयान का तीव्र निषेध किया है और कहा कि उन्हें तत्काल मंत्री पद से हटाना चाहिए मुख्यमंत्री शिंदे से हमारी मांग है.मंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे अब्दुल सत्तार ने महिलाओं का अपमान किया है इसलिए मुख्यमंत्री को उन्हें तत्काल मंत्री पद से हटाना चाहिए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Nov 07 , 2022, 07:19 AM