पटना 23 अगस्त (वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (B J P) ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) को हिंदुओं को अपमानित करने में मजा आता है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद संजय जयसवाल (Sanjay Jaiswal) ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यही कारण है कि मुख्यमंत्री श्री कुमार भगवान बुद्ध की नगरी गया के विष्णुपद मंदिर में अपने साथ मुस्लिम समुदाय से आने वाले मंत्री को लेकर गए जबकि उन्हें पता है कि मंदिर में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवालिया लहजे मे पूछा कि क्या आप मक्का जाएंगे या आपको केवल हिंदुओ (Hindus) को अपमानित करना पसंद है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हर धर्मस्थल के कुछ नियम होते हैं, जैसे मक्का में गैर मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित है वैसे ही गया में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। उन्होंने कहा कि यह शुरू से चली आ रही परम्परा है। मंदिर के बाहर ही यह निर्देश लिखा हुआ है। मुख्यमंत्री कुमार भी कई बार गया के मंदिर में जा चुके हैं लेकिन इस बार उन्होंने जानबूझकर हिंदुओं को अपमानित करने लिए मुस्लिम मंत्री इसराइल मंसूरी को मंदिर में प्रवेश कराया।
श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री से सवालिया लहजे में पूछा कि क्या वह मक्का मदीना जाकर अपने सेक्युलरिज्म को दिखाएंगे। गया के मंदिर में मुस्लिम मंत्री को ले जाना हिंदू धर्म का अपमान है और इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपमानित करने में श्री कुमार को बड़ा मजा आता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार इस मामले पर माफ़ी मांगे। यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी तो भाजपा इस मुद्दे को लेकर व्यापक विरोध करेगी। विधानसभा और विधान परिषद में भी यह मुद्दा उठाएगी।
सांसद श्री जायसवाल ने कहा कि श्री कुमार कभी भी भगवान के नाम पर पद की शपथ नहीं लेते। वह सत्य निष्ठा के नाम पर शपथ लेते हैं और उससे उलट जाते हैं। ऐसे में वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। मंदिर के बाहर गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित होने की बात लिखी है लेकिन मुख्यमंत्री ही जब नियम नहीं मानते तो आम जनता क्या करेगी। उन्होंने कहा कि मस्जिद हो या मंदिर उसकी पवित्रता का ध्यान सबको रखना चाहिए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 23 , 2022, 02:37 AM