बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा का जयपुर में प्रदर्शन

Sat, Aug 20 , 2022, 03:48 AM

Source : Uni India

जयपुर 20, अगस्त (वार्ता) राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने जयपुर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनियां के नेतृत्व में आज प्रदर्शन किया। डा. पूनिया, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा अरुण चतुर्वेदी, विधायक मदन दिलावर एवं अनीता भदेल, जयपुर शहर सत्येंद्र राघव सहित कई नेता, महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहीद स्मारक (Memorial) पर एकत्रित हुए और इसके बाद वे रैली के रुप में प्रदर्शन करते हुए सरदार पटेल मार्ग होते हुए सिविल लाइन फाटक पर पहुंचे।
सिविल लाइन फाटक (civil line gate) पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरीकेंडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान डा पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, डा चतुर्वेदी, सांसद घनश्याम तिवाड़ी एवं मनोज राजोरिया, विधायक अनिता भदेल एवं मदन दिलावर सहित अन्य कई नेता धरने पर बैठ गये। इसके बाद डा पूनियां सहित इन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इस दौरान कानूून व्यवस्था बनाये रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Maharashtra to acquire India House: लंदन के ऐतिहासिक इंडिया हाउस का अधिग्रहण करेगा महाराष्ट्र!
Tejashwi Yadav On Exit Polls: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को खारिज किया! प्रतिक्रिया में कहा- नतीजों को लेकर किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है
 UK Issues Travel Advisory: भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर दूर रहें'! UK ने जारी की यात्रा सलाह, इन इलाकों में यात्रा न करने की दी चेतावनी
वाराणसी की आरपीएफ टीम ने 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से बचाया, तीन गिरफ्तार; इन बच्चों को बक्सर से राजकोट ले जाया जा रहा था 
 महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में NDA को मतदान किया,जबकि पुरुषों का झुकाव विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक की ओर;  एनडीए की जीत की प्रबल संभावना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups