मध्यप्रदेश में विकास सिर्फ भाषणों में : कमलनाथ

Mon, Aug 01 , 2022, 03:03 AM

Source : Uni India

भोपाल, 01 अगस्त (वार्ता)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) ने शहडोल में एक युवक द्वारा अपनी मां के शव को मोटरसाइकिल पर बांध कर ले जाने के मामले पर सरकार को घेरते हुए आज कहा कि राज्य में विकास सिर्फ़ भाषणों और झूठी घोषणाओं में है, ज़मीन पर कुछ नहीं।
कमलनाथ ने इससे जुड़ा वीडियो पोस्ट (Video post) करते हुए कहा कि ये मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के 18 वर्ष के विकास की शर्मनाक तस्वीर है। ये प्रदेश का स्वास्थ्य सिस्टम (Health system) है। शहडोल में एक महिला की मौत के बाद शव वाहन ना मिलने पर बेटा मां के शव को 80 किमी दूर पटिये पर बांधकर बाइक से लेकर गया। ज़िम्मेदार सोये रहे। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि यहां विकास सिर्फ़ भाषणों और झूठी घोषणाओं में है, ज़मीन पर कुछ नहीं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups